गुना: मोतिया मोहल्ला में जुआ खेल रहे दो लोगों को म्याना पुलिस ने पकड़ा अन्य भागने में सफल रहे, नगदी और ताश की गड्डी जप्त
Guna, Guna | Jun 16, 2026 म्याना थाना के म्याना नगर के मोतिया मोहल्ला में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 16 जून को दर्ज मामले में थाना प्रभारी ने बताया, सोमवार शाम को सूचना पर घेराबंदी कार्यवाही की। दो लोगों को गिरफ्तार किया है, अन्य लोग भगदड़ में मौका पाकर भाग गए। मौके से ₹900 नगदी और ताश की गड्डी जप्त की है। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।