गोरखपुर: गोरखपुर में गुंडागर्दी: शराब पीने से मना करने पर ढाबा संचालक पर हुआ हमला, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गोरखपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मटन ढाबे पर शराब पीने से मना करना संचालक और उसके परिवार को भारी पड़ गया। मामला एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित कसया रोड का है। पीड़ित शिवशंकर प्रजापति के मुताबिक, 10 युवक ई-रिक्शा से उनके “एसएसपी मटन ढाबा” पर पहुंचे। उन्होंने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया,