कंगना रनौत ने CM रेखा गुप्ता के साथ मनाई हरियाली तीज
बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर अपनी पहली हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। हरी सिल्क साड़ी और हाथों में मेहंदी लगाए कंगना ने झूला झूलने के साथ तीज के गीतों पर जमकर डांस किया। उन्होंने सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और रेखा गुप्ता को ‘रेखा दीदी’ कहते हुए उनके प्यार और अपनापन के लिए धन्यवाद दिया। कंगना ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भी दीं।