महागामा: दियाजोरी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार घायल, तीन को गोड्डा रेफर किया गया
Mahagama, Godda | Oct 15, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के दियाजोरी रेलवे फाटक से सरभंगा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रीतम मरांडी ने घायलों