लालगंज: एसयूसीआई(सी) की लालगंज अंचल कमेटी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा
एसयूसीआई(सी) की लालगंज अंचल कमेटी ने बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में गरीबों के राशन कार्ड से कटे नाम जोड़ने, बस सेवा शुरू करने, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक, सड़क मरम्मत, पेंशन बहाल करने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।