मोहनपुर: डिप्टी मेयर टीप चटर्जी: प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 के लाभुकों को जल्द मिलेगी गृह प्रवेश की खुशखबरी
प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल तीन के तहत मोहनपुर के रामपुर मौजा में बन रही आवासों को लेकर लाभूक सोमवार के शाम 4:00 बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर डिप्टी मेयर से मुलाकात की और अपनी समस्याएं रखी ।समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी मेयर टीप चटर्जी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए नगर निगम और जुड़को के संबंधित अधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर बैठक की।