फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में फिर चूक, रोड शो के दौरान मोबाइल फेंका गया
फरीदाबाद में रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक हुई। भाजपा की मेयर उम्मीदवार प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो के दौरान दुपहर 2 बजे नायब सैनी की तरफ किसी ने मोबाइल फेंक दिया। हालांकि, मोबाइल नायब सैनी तक नहीं पहुंचा। वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल कब्जे में ले लिया और मालिक को दिया