फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मामा राजपाल नागर का हुआ निधन, अंतिम संस्कार में सीएम और मंत्री हुए शामिल
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के मामा राजपाल नागर का रविवार सुबह निधन हो गया उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, चन्दर भाटिया.दाहसंस्कार के दौरान मंत्री के बेटे देवेंद्र चौधरी, भतीजे उत्कर्ष चौधरी भी मौजूद रहे इस दौरान हर आँख नम दिखाई दी