फरीदाबाद: फरीदाबाद में रेस्टोरेंट कर्मचारी पर डेढ़ दर्जन बदमाशों का हमला, हंगामा करने से मना करने पर की पिटाई, वीडियो सामने आया
पीड़ित कर्मचारी अयूब खान रेस्टोरेंट के बाहर बैठा था, तभी वहां पर कुछ लड़के वहां उपद्रव करने लगे। अयूब ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। दोनों ने मिलकर उन्हें वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद करीब डेढ़ दर्जन बदमाश वापस आए। उन्होंने अयूब पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। कड़े से सिर में चोट पहुंचाई। शोर शराबा सुनकर आए अन्य कर्मचारियों के आने पर बदमाश भाग गए।