गुलाना: अकोदिया में युवा शंखनाद यात्रा का आगाज, BJYM प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से कहा- समय की चाल मोड़ने वाला ही युवा
अकोदिया में गुरुवार शाम 4 बजे भाजयुमो की युवा शंखनाद यात्रा शुरू हुई। महाराणा प्रताप व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर व भाजपा जिला अध्यक्ष हर्ष मंडलोई शामिल हुए। जगह-जगह जेसीबी-क्रेन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सेंट्रल बैंक के पास सभा हुई।