सिंगरौली: जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर खड़ी ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर बाल बाल बच्चे चालक
गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात मोरवा-जयंत मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मोरवा जयंत मुख्य मार्ग एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था जहां पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक का वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गया जिससे ट्रेलर वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन राहत की बात है कि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है और दोनों चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।