सिंगरौली: कांटा मोड़ के समीप कैंपर वाहन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस कर रही वाहन चालक की तलाश
गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नौडिया निवासी एक अधेड़ व्यक्ति मोटरसाइकिल में सवार होकर दुधिचुआ से गोरबी आ रहा था कि कांटा मोड़ के पहले ही एक कैंपर वाहन के चालक में तेज गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया । जहां अधेड़ व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कैंपर के विरुद्ध भादवि की धारा 279 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गई है।