मौ: एसआरएफ तिराहा, मालनपुर में ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारी, मामला दर्ज
मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी अरुण कुशवाह निवासी सैनिक कॉलोनी ग्वालियर ने पुलिस को बताया।कि ट्रक नंबर आरजे 11 जीबी 2517 के चालक ने 3 जुलाई को लगभग 5:00 बजे एसआरएफ तिराहा मालनपुर में लापरवाही से ट्रक चला कर पिताजी की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिताजी को चोटें आईं।पुलिस ने फरियादी की सूचना पर 5 जुलाई को लगभग 2:00 बजे मामला दर्ज कर लिया है।