मंझनपुर: दानपुर में पुलिस की चौपाल, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया, साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए
कौशाम्बी क्षेत्राधिकारी जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में बुधवार को लगभाग 12 बजे थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के ग्राम दानपुर में एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और जागरूकता पर जोर दिया गया।