पातेपुर: खाद की कालाबाजारी: पातेपुर में खाद विक्रेता ने ऑफ सीजन में फर्जी तरीके से 81.9 मिट्रिक टन यूरिया बेचा
पातेपुर में यूरिया खाद की कालाबजारी का एक मामले सामने आया है। राघोपुर नरसंडा गांव के एक दुकानदार विनय कुमार ने 10 दिन में ऑफ सीजन में 81.9 मिट्रीक टन युरिया की बिक्री की है। इस मामले में मंगलवार की देर रात 8:35 बजे के करीब अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने पातेपुर थाना में दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।