घाटोल: रूपजी का खेड़ा गांव में अवैध शराब के मामले में खमेरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई
घाटोल उपखण्ड के खमेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुपजी का खेड़ा गांव मे अवैध रूप से शराब परिवहन को लेकर खमेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की हे। सोमवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उदयलाल राठौड़ के खिलाफ अवैध रूप से शराब परिवहन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की हे।