बांसवाड़ा: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: मोदी, अमित शाह और CEC का पुतला फूंका, तानाशाही का आरोप लगाया
भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।