जलालपुर: कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता एवं पचरुखिया चंवर में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हुई।
Jalalpur, Saran | Apr 10, 2024 कोपा थाना क्षेत्र के सम्होता गांव के पचरुखिया चंवर में बुधवार को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लगभग 20 बीघा जमीन में लगी गेंहू की पकी फसल स्वाहा हो गई।आग इतनी प्रचंड थी कि कंपाइन मशीन को भी अपने चपेट में ले लिया। कंपाइन मशीन को बचाने के लिए आनन फानन में जेसीबी मशीन लाया गया। आग लगने से दो गांवों के दर्जनों किसानों को क्षति हुई है।