समाहरणालय पूर्णिया,
जन संपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1078,
दिनांक:- 10 अगस्त 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार(भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सर्वप्रथम मुख्यालय पटना के विभिन्न विभागों से तथा वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया।साथ ही साथ माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें,लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम,
पूर्व में आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त राशन कार्ड एवं विभिन्न आवेदनो के निष्पादन की अद्यतन स्थिति,आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनो की स्थिति,की गहन समीक्षा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करे।
बैठक में उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।
@iprd
7 views | Purnia, Bihar | Aug 10, 2026