समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1080,
दिनांक:-10/08/2026,
==================
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा सोमवार को सहकार भवन, पूर्णिया से पद-यात्रा आयोजित की गई। इस पदयात्रा में संयुक्त निबंधक स०स०, पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्णिया, सहायक निबंधक, स०.स०, पूर्णिया एवं कार्यालय, जिला सहकारिता पदाधिकारी के सभी कर्मी, जिला अंकेक्षण पदा. कार्यालय के कर्मी एवं DCCB - पूर्णिया के कर्मियों द्वारा भाग लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Purnia, Bihar | Aug 10, 2026