जौनपुर: बक्शा में ड्राई डे पर अवैध शराब बेचते हुए दो लोग गिरफ्तार
जौनपुर के बक्शा पुलिस ने ड्राई डे के दिन अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 23,970 रुपये नकद और देशी-विदेशी शराब के साथ बीयर की बोतलें बरामद हुईं। वहीं, एक आरोपी शराब की पेटी लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बन्धवारेबीर से मई मार्ग पर एक दुकान की छत से अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर