कुंडा: परियावां में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, 22 जोड़ो का हुआ विवाह
परियावां में मौर्य वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए कौशांबी सांसद विनोद सोनकर पहुंचे ।इस कार्यक्रम में कुल 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल संपन्न हुआ। सभी नव विवाहित जोड़ों को कौशांबी सांसद ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मौर्य समाज के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।