बसना: 4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ ठाकुर दिया खुर्द के एक व्यक्ति को पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 लीटर देसी महुआ शराब के साथ ठाकुर दिया खुर्द के एक व्यक्ति को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध आबकारी व्यक्ति के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी गंगाराम सिन्हा के द्वारा अपने घर के बाड़ी में 4 लीटर देसी महुआ शराब छुपा कर रखा हुआ था, मुखबिर की सूचना पर पिथौरा पुलिस की टीम ने मौके पर से 4 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।