बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के हीरा आभूषण भंडार लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 2 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
बिक्रमगंज शहर के आरा रोड स्थित हीरा आभूषण भंडार में 26 जुलाई को हुई आज 11:30 बजे लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विक्रमगंज में रोहतास एसपी रोशन कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य ने पुलिस दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।