टाटीझरिया: बिशाय जंगल में आस्था का सैलाब, पत्थर पर उभरी नागों की आकृति, मन्नतें मांगने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग
बिशाय जंगल में आस्था का सैलाब, पत्थर पर उभरी नागों की आकृति, मन्नतें मांगने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग।.एक ओर दैवीय चमत्कार की चर्चा, तो दूसरी ओर विज्ञान इसे मान रहा प्राकृतिक संयोग। टाटीझरिया प्रखंड के बिशाय जंगल में इन दिनों श्रद्धा, कौतूहल और आस्था का एक अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। जंगल के बीचों-बीच एक पत्थर पर उभरी नागों की आकृति इनदिनों चर्चा में है।