Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
kumarbosskanhaiya49
13
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शपथ लेने के बाद देखिए क्या कुछ कह रहे हैं। #शपथ #ग्रहण #मोकामा #विधायक #अनंत #कुमार #सिंह #Mo...
Mokameh, Patna
| Feb 3, 2026
#शपथ
#ग्रहण
#मोकामा
#विधायक
#अनंत
#कुमार
#सिंह
#mo...
MORE NEWS
आज सुबह 4:00 बजे मोकामा फोरलेन पर स्थित शिवनार पेट्रोल पंप के पास कवंरिया से भरी पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी का इलाज ट्रामा सेंटर मोकामा में किया गया किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। #मोकामा
Mokameh, Patna | Aug 20, 2026
मोकामा: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पूर्वी रेलवे फाटक में मारी जोरदार टक्कर, बैरियर क्षतिग्रस्त मोकामा। नगर परिषद क्षेत्र स्थित पूर्वी रेलवे गुमटी (फाटक) पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनियंत्रित और तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बंद हो रहे पूर्वी रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रेलवे का बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय फाटक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा पूर्वी रेलवे गुमटी पर डाउन लाइन से एक ट्रेन के गुजरने की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। उसी समय मोकामा बाजार की ओर से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे रेलवे बैरियर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोहे का बैरियर बीच से मुड़ गया और उसका तंत्र पूरी तरह से खराब हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और रेलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा, जबकि उसमें बैठे यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
Mokameh, Patna | Aug 19, 2026
मोकामा के वार्ड नंबर 15 में आधी रात तंत्र-मंत्र का खेल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल मोकामा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में देर रात तंत्र-मंत्र और काले जादू की गतिविधियों से स्थानीय निवासियों के बीच भारी खौफ का माहौल बना हुआ है। देर रात एक समूह को कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ तांत्रिक अनुष्ठान और टोना-टोटका करते देखा गया, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में डर और असमंजस की स्थिति व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात लोगों का समूह एक स्थान पर एकत्रित हुआ और दीए, सिंदूर, नींबू, पुतले और अन्य तांत्रिक सामग्रियों के साथ अनुष्ठान करने लगा। आहट मिलने पर जब आसपास के लोगों ने पड़ताल करने की कोशिश की, तो संदिग्ध गतिविधि में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सुबह घटना स्थल पर मिली संदिग्ध सामग्रियों को देखकर ग्रामीणों में भय और गहरा गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की अंधविश्वासी गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में इस घटना को लेकर गहरा डर देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे अंधविश्वासी कृत्य कर माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को डराने वाले असमाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। #Mokama
Mokameh, Patna | Aug 19, 2026
मोकामा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फोरलेन पर भारी मात्रा में गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार मोकामा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बेहद सफल और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोकामा फोरलेन पर नाकेबंदी कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गांजे की यह विशाल खेप किसी दूसरे शहर में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। तस्करों ने इसे बेहद शातिराना तरीके से ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी कर रखी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और सटीक रणनीति ने उनके इन इरादों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। छापेमारी और मौजूदा स्थिति कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नशीले पदार्थ के सिंडिकेट और इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके। बरामद गांजे की मात्रा इतनी अधिक है कि अभी इसका सटीक आकलन करना मुश्किल है। पुलिस टीम द्वारा गांजे का वजन कराने और खेप की कुल कीमत का अंदाजा लगाने की प्रक्रिया जारी है। आगे की जांच जारी थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं और अवैध पदार्थों की तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मोकामा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस शहर में सप्लाई किया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। #Mokama
Mokameh, Patna | Aug 18, 2026
घोसवरी के गोसाईं गाँव से 5 दिन पहले लापता हुए विक्रम का अहम् सुराग मिला है।विक्रम को 12 अगस्त को मोकामा स्टेशन से मोकामा हावड़ा ट्रेन पकड़ हावड़ा की तरफ जाते देखा गया है। लगातार 5 दिनों से घोसवरी थाने कि पुलिस विक्रम की तलाश में परेशान थी। लगातार खोजबीन और घंटो कैमरे खंगालने के बाद विक्रम के अहम सुराग मिलने से विक्रम के परिजनों और गाँव वालों को अब उम्मीद की किरण दिखी है।आशा है विक्रम जल्दी मिले. तस्वीर ग्रामीणों द्वारा थाना घेराव की है।अगर विक्रम मिलता है तो यह घोसवरी थाने की अहम सफलता के रूप में देखा जायेगा। जिस तरीके से घटनाक्रम बढ़ रहे थे,मामला बेहद गंभीर था।होप विक्रम घर वापस आये 🙏🏻 #Ghoswari #Howrah #Mokama #patna
Mokameh, Patna | Aug 18, 2026