बागपत में सरकारी राशन की कथित हेराफेरी का बड़ा खुलासा
अमीनगर सराय (बागपत) में सरकारी राशन की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। ककड़ी-बड़ौत मार्ग पर जनता हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए सरकारी राशन से लदे ट्रक और पिकअप को पकड़ लिया।
बताया गया कि मजदूर ट्रक से सरकारी राशन के कट्टे उतारकर पिकअप में भर रहे थे। पूर्ति निरीक्षक के मौके पर पहुंचते ही मजदूर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पूर्ति विभाग के अनुसार पिकअप में करीब 15 क्विंटल सरकारी राशन मिला है। ट्रक और पिकअप के चालकों से पूछताछ की गई है, जबकि वाहन मालिकों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। दोनों वाहनों को सिंघावली अहीर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपकी क्या राय है? सरकारी राशन की हेराफेरी रोकने के लिए और क्या कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Baghpat Police DM Baghpat
#Baghpat #AminagarSarai #RationScam #BreakingNews #UPNews #Everest24News #GovernmentRation #FoodDepartment #Police #BaghpatNews
Baghpat, Bagpat | Jul 30, 2026