आस्था और संकल्प के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा की 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा लगातार जारी है।
यात्रा के चौथे दिन विधायक भावना बोहरा कांवड़ लेकर दौड़ते हुए नजर आईं। भक्ति और ऊर्जा से भरे इस सफर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।
अमरकंटक से भोरमदेव तक चल रही यह यात्रा शिव भक्ति और जनआस्था का प्रतीक बन रही है।