सूरजपुर: सूरजपुर में बारिश का कहर: सड़कें बहीं, पुलिया टूटी, कच्चे मकान गिरे
सूरजपुर में बारिश का कहर: सड़कें बहीं, पुलिया टूटी, कच्चे मकान गिरे सूरजपुर जिले के दूरस्थ चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कांतीपुर गांव में सड़क पर बनी पाइप पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे कई गांवों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। खैरा और कांतीपुर में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि रसोकी