बालूमाथ: स्टेट बैंक के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग, लाखों का नुकसान
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के स्टेट बैंक के समीप स्थित स्मार्ट रेडियम हाउस नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में गुरुवार की रात अचानक आग लग गई। जिससे प्रतिष्ठान में रखा करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना गुरुवार रात 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। उक्त प्रतिष्ठान बालूमाथ के सेरेगड़ा ग्राम निवासी मोहम्मद सरफराज आलम की बताई जा रही है।