जतारा: दिगौड़ा: कपड़े की दुकान में भीषण आग, ₹40 लाख का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से जींस शोरूम जला
टीकमगढ़ के दिगौड़ा कस्बे में रविवार को मेन मार्केट स्थित एसआर जींस कलेक्शन की दुकान में भीषण आग लग गई। पुरानी पुलिस चौकी के पास हुई घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और उन्होंने शटर के ताले तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर लिधौरा से