चक्रधरपुर: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी तेज, समन्वय समिति की बैठक संपन्न, 9 अगस्त को आदिवासी मित्र मंडल से निकलेगी भव्य शोभायात्रा
विश्व आदिवासी दिवस के भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को मानकी-मुंडा सभागार में आदिवासी समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया। समिति ने बताया कि सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, जगत मांझी, सुखराम उरांव, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया हैl