पोटका: नांदुप गांव के विस्थापितों का हंगामा, यूसीआईएल तुरामडीह माइंस गेट 6 घंटे जाम, 15 दिन बाद समाधान बैठक का आश्वासन
पोटका प्रखंड के नांदुप गांव के विस्थापितों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को यूसीआईएल के तुरामडीह माइंस गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान एम.पी. दिग्गी के नेतृत्व में आंदोलनकारी सुबह से लेकर लगभग छह घंटे तक माइंस गेट पर धरना देते हुए बैठ गए, जिससे खदान क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही।