कैराना: तहसील प्रशासन ने रज्जाकनगर गांव में तालाब की दो बीघा भूमि को कराया कब्जा मुक्त, फसल की गई नष्ट
Kairana, Shamli | Aug 29, 2024 तहसील क्षेत्र के गांव रज्जाकनगर में स्थित तालाब की भूमि पर प्रशासन को अवैध रूप से कब्जा कर फसल बोने की शिकायत मिली थी, जिस पर गुरुवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जेसीबी मशीन को बुलाकर वहां बोई गई फसल को नष्ट करा दिया। साथ ही, भूमि को कब्जामुक्त करा लिया गया है।