अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में गौवंश, पक्षियों व अन्य पशुओं का किया जा रहा उपचार
बांदा। प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा द्वारा गौवंश, गगनचर (पक्षियों) एवं अन्य बीमार और घायल पशुओं के उपचार का कार्य लगातार जारी है। ट्रस्ट के सदस्यों और संस्थापक के प्रयासों से अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में जरूरतमंद बेजुबान जीवों का समय पर इलाज कराया जा रहा है।
ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र सोनी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य असहाय और घायल पशु-पक्षियों को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें नया जीवन मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभियान समाज के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं कोई घायल या बीमार पशु-पक्षी दिखाई दे तो उसकी सूचना दें, ताकि समय पर उपचार की व्यवस्था की जा सके।
UP 90 Creator
#बांदा #प्राणीसेवासमूह #गौसेवा #पशुसेवा
Banda, Banda | Jul 11, 2026