ए. एस. नोमानी की हुंकार: "अलग बुंदेलखंड ही विकास का आधार"
बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने कहा कि जब तक बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, तब तक इस क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि समृद्ध इतिहास, संस्कृति और संघर्ष की पहचान है, जिसे वर्षों से पानी की कमी, बेरोज़गारी, पलायन, किसानों की समस्याओं, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएँ बन सकेंगी, प्रशासन अधिक जवाबदेह होगा और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इससे सिंचाई, उद्योग, रोजगार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर विकसित होंगे।
बुंदेलखंड इंसाफ सेना की प्रमुख मांगें:
बुंदेलखंड को पृथक राज्य का दर्जा दिया जाए।
प्राकृतिक संसाधनों का पहला अधिकार स्थानीय जनता को मिले।
युवाओं के लिए उद्योग स्थापित कर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
किसानों के लिए स्थायी सिंचाई, उचित मूल्य और आधुनिक कृषि सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाया जाए।
जल, जंगल, पहाड़ और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष विकास पैकेज लागू किया जाए।
इस अवसर पर ए. एस. नोमानी ने जनता से एकजुट होकर बुंदेलखंड के सम्मान, स्वाभिमान और समग्र विकास के लिए पृथक राज्य की मांग को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, "बुंदेलखंड का एक ही नारा — अलग राज्य हमारा अधिकार। जब तक अलग राज्य नहीं बनेगा, विकास का सपना अधूरा रहेगा।"
UP 90 Creator
#अलग_बुंदेलखंड #Bundelkhand #ASNomani #BundelkhandInsafSena
Banda, Banda | Jul 11, 2026