लखीसराय: तेतराहट थाना क्षेत्र के मालिया पुल पर अनियंत्रित होकर गिरने के कारण घायल हुई बाइक सवार महिला, अस्पताल में उपचार जारी
तेतराहट थाना क्षेत्र के मालिया पुल पर बाइक पर सवार एक महिला गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गई जिसे उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां घायल महिला का उपचार किया गया। घायल महिला की पहचान चानन थाना क्षेत्र के वलहपुर गांव निवासी सिंटू यादव की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई।जो कि जमुई से वलहपुर जा रही जा रही थी।