कैराना: कांधला पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Sep 29, 2026 कांधला कस्बे में शांतिनगर कॉलोनी में गत 27 सितंबर को एक विवाहिता का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला था। मायके पक्ष वालों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मुकदमे में तीन आरोपी गिरफ्तार किए।