अतर्रा: परसेटा गांव में नाले के पास मिला 22 वर्षीय महिला का शव, जिसने 20 दिन पहले बच्चों को जन्म दिया था
Atarra, Banda | Apr 12, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंगापुर चौकी अंतर्गत परसेटा गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर नाले के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव निवासी रोशन खान के अनुसार, उनकी पत्नी कल्लो बानो (उम्र लगभग 22 वर्ष) 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर में सोई थीं।