कोरांव: कोरांव में यात्रियों ने सरकारी बस को दिया धक्का, वीडियो वायरल, अधिकारियों की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग
कोरांव में रोडवेज बस विभाग की लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सरकारी बस स्टैंड कोरांव पर खड़ी एक बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों को बस को धक्का देना पड़ा, जिसके बाद वह चालू हो सकी। नगर पंचायत कोरांव निवासी राकेश मिश्रा ने बताया कि सरकारी बस को प्रतिदिन यात्रियों द्वारा धक्का देना पड़ता है।