खरसावां के मोसाडीह स्थित सरना चौक में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे आदिवासी उरांव सरना समिति की बैठक ग्राम प्रधान मंगला उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. समाज के हर स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान आदिवासी उरांव समाज की रूढ़िगत परंपराओं, र