चांदन प्रखंड क्षेत्र के पहाड़नाथ शिव मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिव मंदिर पहुंचे। शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ पहाड़नाथ शिव मंदिर में लगातार बढ़ती जा रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था।