बीरपुर: डीहपर पंचायत के सहयोग शिविर में फरियादियों की उमड़ी भीड़
वीरपुर प्रखंड की डीहपर पंचायत स्थित नव निर्मित पंचायत भवन में मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे से आयोजित सहयोग शिविर में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में राजस्व, भूमि विवाद, नल-जल योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आधार कार्ड, दाखिल-खारिज, लगान रसीद एवं रास्ता अतिक्रमण से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने आवेदन दिए।