नावकोठी: नावकोठी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 94 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती भूषण ने सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच से पूर्व हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज ,मूत्र एवं अन्य चीजों की जांच लैब टेक्नीशियन के द्वारा किया गया।