चिनिया: बारिश का कहर, चिनियां में भरभराकर गिरा खपरैल मकान
Chinia, Garhwa | Sep 28, 2026 चिनियां। लगातार रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के कारण चिनियां मुख्यालय के अनहारी दह टोला निवासी श्याम बिहारी राम का खपरैल मकान बीती रात अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है। श्याम बिहारी राम ने सोमवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की नींव में नमी आ गई थी। इसी के चलते रात में अचानक मकान धराशायी