दुर्गावती: धड़हर पंप कैनाल से खरीफ की फसल के लिए किसानों को मिलेगा पानी, रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक सिंह ने की घोषणा
दुर्गावती पहुंचे रामगढ़ विधानसभा के वर्तमान भाजपा विधायक अशोक सिंह ने गुरुवार की रात्रि 7 बजे कहा मैं जो कहता हूं वो करता हूं,धड़हर पंप कैनाल से खरीफ की फसल के लिए जल्द पानी मिलेगा, वही उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा में बिजली और पानी की समस्या का बहुत जल्द समाधान हो जाएगा। अब बारी है प्रत्येक घर में एक रोजगार देने की जिसे लेकर तैयारी चल रहा है।