दुर्गावती: छाता गांव के पास लरमा नहर पर ट्रक की चपेट में आने से मृत महिला के परिजनों से मिले जन सुराज के नेता डॉ. जवाहर बिंद
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छाता गांव के पास लरमा नहर पर ट्रक की टक्कर से छाता गांव निवासी सीता मुसहर की पत्नी लीलावती देवी की मौत की सूचना मिलते ही सोमवार की शाम 6 बजे परिजनों से मिलने पहुंचे जनसुराज के नेता डॉ जवाहर बिंद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लरमा नहर पर ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने हेतु प्रसाशन से मांग किया।