मदनपुर में सेवा ही संकल्प पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता
औरंगाबाद जिला के मदनपुर स्थित पीएम श्री अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 'सेवा ही संकल्प व विकसित भारत 2047' विषय पर प्रखंड स्तरीय भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाध्यापिका हेमलता कुमारी ने किया।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। वर्ग 1-5 में भाषण में आरोही और पेंटिंग में सौम्या (खेसर), वर्ग 6-8 में भाषण में अर्पणा (सैलवां) और पेंटिंग में अरीशा फिरदौस (मदनपुर), वर्ग 9-12 में भाषण में पायल (छालीदोहर) और पेंटिंग में शिवा (घटराईन) प्रथम रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।