भभुआ: समाहरणालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, कैमूर एसपी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Bhabua, Kaimur | May 5, 2025 सोमवार की दोपहर भभुआ समाहरणालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,मोहनिया ,भभुआ ,साइबर पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी थानों के थाना अध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। जहां एसपी द्वारा जिले के थानों में लंबित कांडो का तत्परता से निष्पादन के लिए निर्देश दिया गया।