धमदाहा: धमदाहा प्रीमियर लीग के तीसरे मुकाबले में जानकीनगर (सुपौल) ने मुंगेर को 26 रनों से हराया
धमदाहा :- धमदाहा प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मुकाबले में जानकीनगर (सुपौल) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर की टीम को 26 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दर्शकों को चौकों-छक्कों से भरपूर मैच देखने को मिला।